नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास
सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में मंगलवार की सुबह पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। सरना मंदिर टोली से संध्या बिलुंग के घर तक होने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, वार्ड सदस्य रिशमिला देवी ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया। मौके पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संवेदक को गुणवतापूर्ण कार्य करते हुए समय पर कार्य पुर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शहर के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए शहर के विकास के लिए प्रतिबद्वता जाहिर की। मौके पर देवलाल महतो, विकास, मुकेश, अमित सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.