पाकुड़, अप्रैल 2 -- पाकुड़। नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा ने उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नगर परिषद प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी तथा भविष्य की प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं से भी अवगत कराया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.