शामली, जनवरी 27 -- नगर पंचायत थानाभवन में डीज़ल खर्च को लेकर भारी वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत चेयरमेन राव मुसयदा ने अधिशासी अधिकारी पर गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए डीज़ल व्यय में लाखों रुपये का गबन किया गया। मामले को लेकर आयुक्त मंडल सहारनपुर से जांच की मांग की गई है। उधर अधिशासी अधिकारी का कहना है सभी भुगतान अध्यक्ष महोदय द्वारा हस्ताक्षर के बाद ही किए गए हैं। थाना भवन नगर पंचायत चेयरपर्सन मुसयदा द्वारा अधिशासी अधिकारी पर डीजल भुगतान में गबन का आरोप लगाते हुए आयुक्त सहारनपुर मंडल को शिकायत की गई है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति से पूर्व नगर पंचायत थानाभवन में डीज़ल खपत लगभग 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह थी, लेकिन नियुक्ति के बाद यह खर्च बढ़कर पहले 3.25 से 3.50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.