नपा ने मेडिकल कॉलेज रोड से हटवाया अतिक्रमण
देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रोड पर नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार की शाम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। सड़क किनारे और नाले के स्लैब पर अवैध तीन दर्जन दुकानों को जेसीबी से हटवाया गया। अभियान से मेडिकल कॉलेज रोड पर अफरा-तफरी मची रही।मेडिकल कॉलेज रोड पर दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण किया था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और लोगों को इस रास्ते गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी शिकायत की थी। कुछ दिन सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिए। सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण, टीनशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.