उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। नगर पालिका के कराए जा रहे विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगाते हुए सभासद एडीएम से मिले। कहा कि बोर्ड बैठक में नगर पालिका ने शासनादेश का खुलेआम उल्लंघन किया। नियमों को ताक पर रखकर वित्तीय बजट पारित किया गया। जांच कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए। सभासद अमित सिंह बउवा, अशोक कुमार सिंह आदि ने गुरुवार को एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गत बोर्ड बैठक में जिम्मेदारों ने शासनादेश का पालन नहीं किया। बोर्ड बैठक की सूचना और एजेंडा अल्पअवधि में दिया गया, जबकि यह काम सात दिन पहले ही कर लिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होने गत बैठक को निरस्त मानते हुए वित्तीय बजट की अग्रिम बैठक कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही पूर्व में हुई बैठकों की जानकारी से अनभिज्ञ सभासदों ने बैठकों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.