बलिया, मार्च 28 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों, सफाई नायकों एवं ड्राइवरों के साथ बैठक की। इसका मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना था। डीएम ने निर्देशित किया गया कि नगर के सभी 25 वार्डों में उच्च गुणवत्ता की सफाई सुनिश्चित की जाए। जो कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिया तथा बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा। नगरपालिका के ड्राइवरों को वाहनों के समुचित रख-रखाव करने के लिए निर्देशित किया। सफाई नायकों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने ...