कुशीनगर, अप्रैल 9 -- मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद।कसया थाना क्षेत्र में कुशीनगर नगर पालिका के एक वार्ड से बुधवार को सुबह एक साथ छह लड़कियां अचानक गायब हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गायब हुई लड़कियों में एक लड़की के पास मोबाइल है, जिसकी लोकेशन सेवरही तक ट्रेस हुई है मगर उसके बाद पता नहीं चल रहा है।मौके पर सीओ कसया कुंदन सिंह औऱ थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पहुंचकर घर वालों से सभी लड़कियों के बारे में जानकारी हासिल की। गायब हुई लड़कियां पांच परिवारों की हैं। इनमें दो सगी बहनें हैं। एक लड़की की उम्र महज 13 साल है जबकि अन्य की उम्र 17 से 23 साल तक है। परिजनों ने बताया कि सभी लड़कियां घर से एक साथ निकली थीं और वापस नहीं लौटीं। पहले तो घर वालों ने अपने स्तर से खोजबीन की मगर ज़ब...