इटावा औरैया, मार्च 10 -- जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला रेलमंडी में स्थित नगर पालिका के ट्यूबवेल की केबिल फाल्ट हो जाने से पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे करीब पांच वार्डों के लगभग 15 हजार लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में आसपास के हैंडपंप और निजी समर्सिबल से पानी भरकर दैनिक जरूरतें पूरी कर रहे हैं। बताया गया है कि रविवार को ट्यूबवेल की केबिल में फाल्ट आ गया, जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई। जलापूर्ति बंद होने से घरों में खाना बनाने और अन्य जरूरी कामों में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।रेलमंडी वार्ड के सभासद राजीव यादव, मोहन की मढ़ैया के सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य तथा नागरिक रघुवीर सिंह, महेश, धर्मेंद्र, सोनू यादव और दीपू शर्मा ने बताया कि दो दिनों से लोग इधर-उधर से पानी लाकर अपनी जरूरते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.