बलिया, मार्च 20 -- बलिया, संवाददाता। शहर में नगर पालिका की दुकानों को किराए पर संचालित करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों को बकाया का भुगतान 11 दिनों में करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इनमें से 28 दुकानें ऐसी हैं, जिनका किराया तीन साल से बाकी है। बकाया किराए का भुगतान अब एकमुश्त भुगतान करना पड़ेगा। भुगतान जमा नहीं करने पर उनकी दुकान को निरस्त करने के साथ विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। नपा की टीम ने बकाएदारों की दुकान पर नोटिस भी चस्पा कर दी है। किराया जमा कराने के लिए 31 मार्च ही अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित समय तक पाई-पाई का भुगतान नहीं हुआ तो दुकान निरस्त करने के साथ ही दुकानदारों को भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। ये भविष्य में भी किसी दुकान के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।शहर में नगरपालिका की ओर से बनाई गई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.