पीलीभीत, फरवरी 18 -- बीसलपुर। नगर पालिका के पेड़ जेसीबी से उखाड़कर फेंक दिए जाने के मामले में पुलिस ने ईओ की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ईओ शमशेर सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पालिका की बारह पत्थर निकट महादेव मंदिर के पास भूमि गाटा संख्या 395 में खड़े चार पेड़ जंगली किस्म के जेसीबी से उखाड़कर फेंक दिए। जिसके कारण नगर पालिका को आर्थिक एवं पर्यावरण क्षति हुई है। पुलिस ने ईओ की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.