नपा की डीजल सप्लाई बंद, कूड़े के ढेर में समाया हापुड़
हापुड़, मार्च 19 -- नगर पालिका परिषद हापुड़ की कूड़ा परिवहन करने वाले वाहनों को पेट्रोल पंप स्वामियों ने डीजल की आपूर्ति बंद कर दी है। ऐसे में पूरे शहर से कूड़े का उठान नहीं हो सका। गली मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों पर यूं ही कूड़ा फैला रहा। नवरात्र और ईद पर लोगों को गंदगी की वजह से परेशान होना पड़ा।बता दें कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र से रोजाना सौ टन से ज्यादा कूड़ा निकलता है। इस कूड़े का करीब 20 वाहनों से रोजाना परिवहन किया जाता है। लेकिन कई महीनों से इन वाहनों में डलने वाले डीजल का पालिका भुगतान नहीं कर रही है। आरोप है कि पालिकाध्यक्ष और अधिकारियों के विवाद के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है।नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष अपने चहेते ठेकेदारों का भुगतान करती है। जबकि दूसरे ठेकेदारों का काम होने के बाद भी भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.