कुशीनगर, दिसम्बर 23 -- कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा हुए बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत नगर वासियों को राहत देते हुए कर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह करदाताओं के लिए स्वर्णिम अवसर है। इसके लिए बकायेदार 22 दिसंबर से 31 जनवरी 25 तक अपना फॉर्म भरकर छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए नपा कुशीनगर की अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला ने बताया कि कर के बकायेदार या जिन्होंने अबतक फार्म नहीं भरा है। वह अपना फॉर्म भरकर लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.