बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शहर में दो स्थानों पर अंबेडकर स्मारक स्थल के निर्माण की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर स्थल तथा निर्मलीकुंड के पास स्थित बाबा साहब के स्थल पर नई प्रतिमा स्थापित कर भव्य स्मारक का पुनर्निर्माण प्रस्तावित है। दोनों स्थानों को आधुनिक रूप दिया जाएगा, जिसमें हरियाली के लिए पौधरोपण के साथ-साथ आकर्षक डिजाइनर लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंगद गुप्ता ने बताया कि इन स्मारकों का निर्माण अवस्थापना निधि से कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमाओं पर क्षत्र लगाने का पार्षदों ने दिया प्रस्ताव यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने की आंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.