नपा अध्यक्ष ने सीसी रोड का किया लोकार्पण
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि गुरुवार को वार्ड 21 उरमौरा दक्षिणी मोहाल में सीसी रोड का उदघाटन कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से कराया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जा रहे हैं। कहा कि नगर क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार से विशेष बजट मंगाकर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं व स्वच्छता पर हुई चर्चा, कई प्रस्तावों पर लगी मुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.