नपाध्यक्ष ने नव निर्मित नाले का उदघाटन किया
मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने शुक्रवार को नगर के तीन वार्डों में नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजन अर्चन के साथ लोकार्पण किया। शिवपुर वार्ड के सोनकर बस्ती में नाले का निर्माण,महंत शिवाला वार्ड के चौबे घाट के सामने गली में नई नाली और कवर का कार्य,मकरी खो वार्ड स्थित विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में दो सीटर शौचालय का निर्माण का कार्य नगर पालिका परिषद की ओर से कराया गया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में जनता से सरोकार रखने वाले तीन निर्माण कार्य कराए गए। नगर पश्चिमी मंडल भाजपाध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,कृष्ण कुमार सिंह,सभासद मंजू देवी,रतन बिंद,अलंकार जायसवाल,धीरज तिवारी,आशुतोष त्रिपाठी,शिवकुमार शर्मा,दिवाकर,महेश तिवारी,विनोद बिंद,प्रवीण,ऋषभ मालवीय आदि रहे। ।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.