नपकर्मियों की हड़ताल से गंदगी, राह चलना रहा दूभर
सीवान, मई 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बकाया ईपीएफ का पैसा तत्काल यूएनए के खाते में भेजने व ईएसआईसी का पैसा ईएसआईसी मद में तत्काल उपलब्ध कराने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मी समेत अन्य कर्मियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। लगातार दूसरे दिन भी मोहल्ले व पूरे शहर की सफाई नहीं होने से गंदगी से राह चलना मुश्किल रहा। थाना रोड, कसेरा टोली, शांति वट वृक्ष, दरबार रोड समेत अन्य मुख्य मार्ग में जगह-जगह गंदगी पसरी रही। शहर के फतेहपुर बाईपास मोड़ समेत अन्य कई कचरा प्वाईंट से कचरा का उठाव नहीं होने से लोगों का उधर से गुजरना मुश्किल हो गया था। इधर, आंदोलनरत सफाई कर्मी अपनी मांगों को नहीं माने जाने तक हड़ताल समाप्त नहीं करने पर अडिग रहे। दूसरी तरफ नगर परिषद द्वारा सफाई यूनियन के अध्यक्ष के खिलाफ गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.