नपं. चरथावल के पूर्व चेयरपर्सन- ईओ समेत विजिलेंस जांच शुरू
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- आठ साल पुराने भ्रष्टाचार की परतें खुलते ही नगर पंचायत चरथावल एक बार फिर से सुर्खियों में है। शासन के आदेश पर मेरठ सेक्टर विजिलेंस ने तत्कालीन नगर पंचायत चेयरपर्सन बीना त्यागी, पूर्व ईओ वेदप्रकाश, अवर अभियंता कौशलवीर सिंह और वर्तमान और तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद समेत सात लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया है । बताया जाता है कि विजिलेंस जांच में सरकारी धन के बंदरबांट और पद के दुरुपयोग के मामले सही पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे बड़ा खेल दलित बस्तियों के विकास बजट में हुआ था। शासन द्वारा एससी-एसटी क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत Rs.3.56 करोड़ की भारी-भरकम राशि को नियमों की धज्जियां उड़ाकर नगर पंचायत की सीमा से बाहर ग्राम पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.