भागलपुर, मई 19 -- अकबरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अकबरनगर के सभागार कक्ष में सोमवार को डाक विभाग की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें डाक से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर समस्या को सुना गया। बैठक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल बिहार परिमंडल, पटना एम. यू. अब्दाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डाक से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में कहा गया कि आप लोग के क्षेत्र से संबंधित जो भी डाक आता है, उसे ससमय लोगों के घर तक पहुंचाएं। लापरवाही की वजह से आज डाक जैसे भरोसेमंद माध्यम से लोगों का विश्वास उठ रहा है। यह भी पढ़ें- एकल एवं स्थायी पिनकोड निर्धारित करने को लिखा पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...