भागलपुर, मार्च 25 -- नपं अकबरनगर में लेबर कार्ड बनाने को लेकर शिविर का आयोजन होगा। शिविर का आयोजन 30 मार्च को होगा। नपं क्षेत्र में शिविर लगाने को लेकर बीडीओ ने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निर्देश दिया है। बीडीओ ने कहा है कि नपं अकबरनगर की अध्यक्ष किरण देवी ने पत्र लिखकर श्रमिकों को लेबर कार्ड बनाने के लिए शिविर की मांग की है। पत्र के आलोक में 30 मार्च को शिविर लगाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...