नपं में महीनों से फॉगिंग व ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं
भागलपुर, जून 11 -- अकबरनगर, संवाददाता। मानसून की दस्तक के साथ ही अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। विभिन्न वार्डों में कई महीनों से न तो फॉगिंग कराई गई है, न ही ब्लीचिंग पाउडर का नियमित छिड़काव किया गया है। मोहल्ले के सौरभ कुमार, अभिषेक, गौरव आदि ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण क्षेत्रो में फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हुआ है। इससे मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश के बाद नालियों, खाली भू-खंडों तथा सड़कों के किनारे जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख केंद्र बन गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। घर के भीतर भी मच्छरों के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.