नपं में नागरिकों की ओर से प्राप्त आवेदनों, शिकायतों और समस्याओं पर विचार-विमर्श
सराईकेला, जून 8 -- सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र से प्राप्त विभिन्न जन समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान नागरिकों की ओर से प्राप्त आवेदनों, शिकायतों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, गौतम नायक, ज्योति साहू, सुषमा तियू, बबिता कामिला, सविता पटनायक, शांति गोड़सेरा एवं अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.