कटिहार, फरवरी 3 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत मुख्य बाजार में जाम की समस्या एक बार फिर उत्पन्न होने की संभावना है। बीते 16 जनवरी को नगर पंचायत और अंचल प्रशासन ने बुलडोजर के जरिए चरक स्थान से सरस्वती चौक तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया था। लेकिन अब फल एवं चाय दुकानदार उसी जगह पर फिर से कब्जा कर रहे हैं। मुख्य सड़क पर मनमानी तरीके से ऑटो और टोटो खड़े होने के अलावा शाम ढलते ही सड़क पर छोटी दुकान लग जाती है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। मालूम हो कि नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी ने कहा था कि जल्द बोर्ड मीटिंग कर मुक्त किए गए स्थल के दोनों ओर उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी, लेकिन एक पखवाड़ा बीतने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर नपं प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई नहीं करता है, तो एक बार फिर जाम की समस्या उत्पन्न होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.