नपं बैरिया में लगी 120 स्ट्रीट लाइटें चोरी
बलिया, जून 8 -- बलिया। नगर पंचायत बैरिया में अलग-अलग जगहों पर लगी करीब 120 स्ट्रीट लाइटें चोरी हो गयी है। इस मामले में चेयरमैन शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। नपं अध्यक्ष ने पुलिस को बताया है कि बीएलडी इंका और राम-जानकी मंदिर परिसर में टाउन एरिया की ओर से स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया था। उक्त दोनों जगहों पर लगे स्ट्रीट लाइटों को दुबहड़ निवासी सोनू गुप्ता तथा तीन अन्य अज्ञात के द्वारा चोरी किया गया है। हालांकि इतनी भारी संख्या में स्ट्रीट लाइटों के चोरी होने को लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.