कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के रिक्त अध्यक्ष पद पर उप चुनाव के लिये डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग पत्र के निर्देश पर नगर पंचायत फाजिलनगर के रिक्त अध्यक्ष पद (अनारक्षित) पर 5 मई को चुनाव होगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नपं फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 10 से 16 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जायेगी। नामांकन पत्रों की समीक्षा 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नामांकन वापसी 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेगा।मतदान 5 मई को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक और मतगणना 7 मई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.