पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी की अगुवाई में नगर पंचायत नौंगवा की इकाई का गठन कर लिया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना, मंडल मंत्री रतन नाथ मिश्रा के अनुमोदन पर राहुल शर्मा को सहमति से नगर पंचायत नौंगवा का अध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री राकेश गंगवार, कोषाध्यक्ष अखिलेश गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह टूटेजा, उपाध्यक्ष अनूप चौहान, संगठन मंत्री आकाश सिंह, मंत्री हरविंदर सिंह सन्धू, सदस्य कमलेश कुमार, राम गोपाल गोयल को माला पहनाकर व्यापार मंडल परिवार में स्वागत किया। आयोजन का संचालन जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल ने किया। जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर गंगवार,जिला महामंत्री पीयूष अग्रवाल,युवा नगर अध्यक्ष प्रतीक सक्सेना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.