साहिबगंज, जुलाई 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। नगर पंचायत कार्यालय की ओर से बुधवार को कार्यालय परिसर में करीब 52 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। मौके पर राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन मौजूद थे। कार्यालय के पदाधिकारियों ने विधायक को पौधा भेंटकर स्वागत किया। विधायक ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में वार्ड नंबर 6 स्थित श्मशान घाट में सामुदायिक शौचालय, वार्ड नंबर 4, 5 ,10 और 13 में फेवर ब्लॉक , वार्ड नंबर एक और पांच में पीसीसी सड़क शामिल है। विधायक ने पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ नपं क्षेत्र के विभिन्न विषयों को लेकर जानकारी ली और विकास संबंधित चर्चा की। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत में 52 लाख योजना का शिलान्यास मौके पर नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मार...