नपं को स्वीकृति मिलने में देरी से पांच करोड़ के निर्माण कार्य शुरू होने में देरी
सीवान, मई 12 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत में विभिन्न मुहल्ले में कई माह से प्रस्तावित सड़क,नाला के लगभग पांच करोड़ के निर्माण कार्य शुरू होने में देर हो रही है। तकनीकी स्वीकृति मिलने में देरी से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। स्वीकृति नहीं मिलने से योजना का टेंडर नहीं हो रहा है। कुछ दिन पूर्व योजना में तकनीकी खामी को लेकर जिला मुख्यालय से फाईल लौट आई है। एस्टीमेट में सरिया और अन्य सामग्री का डिटेल नहीं होने से फाईल का लौटाये जाने की बात बताई जा रही है। निर्माण कार्य से संबंधित फाईल के लौटने पर योजना बनाने को लेकर उदासीन रवैया अपनाने की बात बताई जा रही है। नगर पंचायत के द्वारा नगर के विभिन्न मुहल्ले के लिए 25 से अधिक योजनाओ का चयन किया गया है। जिसके लिए पांच करोड से अधिक राशि खर्च होनी थी।फरवरी माह में तकनीकी स्वीकृति के लिए जिला मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.