मधेपुरा, मार्च 1 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि । नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की पांच दिनों से चली आ रही हड़ताल शनिवार 28 फरवरी को समाप्त हो गई। जनवरी 2026 का पारिश्रमिक नहीं मिलने से 23 फरवरी से सभी सफाई कर्मियों ने आक्रोशित होकर सफाई कार्य ठप कर दिया था। मुकेश कुमार सहित अन्य मजदूरों ने बताया कि सफाई एजेन्सी के आश्वासन पर शनिवार से सभी फिर से पूर्व की भांति सफाई कार्यों में जुट गये हैं। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी मनीला राज ने बताया कि उनके द्वारा विभागीय स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सब कुछ वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार ही संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...