मोतिहारी, फरवरी 28 -- अरेराज। अरेराज थाना ने शनिवार को नगर पंचायत के टेलर पर लोड किये गये पुराने टेलर व ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना ले गयी। अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत वार्ड चार के दिग्विजय कुमार ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि नगर पंचायत के मुख्य लिपिक त्रिभुवन कुमार व राकेश कुमार नगर पंचायत के पुराने ट्रैक्टर को धर्मदास पोखरा के पास अवस्थित कबाड़ के दुकान में बेंच रहे हैं। आवेदन मिलने पर अरेराज थाना की पुलिस धर्मदास पोखरा के पास अवस्थित कबाड़ के दुकान के पास से पुराना टेलर लोडेड टेलर व ट्रैक्टर को थाना लायी। इधर, नगर पंचायत के ईओ निखिल कुमार ने बताया कि पुराने व कबाड़ योग्य सामानों का वजन कर जिला को सूचना भेजा जाता है। पुराने टेलर मरम्मत योग्य है या नहीं और उसका वजन करने के लिए भेजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...