साहिबगंज, अप्रैल 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। मौके पर नपं प्रशासक दानिश हुसैन मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या, नाला की साफ-सफाई को लेकर चर्चा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में चर्चा थाना से लेकर नया बाजार मोड़ तक सड़क किनारे नाला निर्माण में गड़बड़ी को लेकर एनएचएआई के जेई विक्टर बेसरा को जमकर फटकार लगाई गई। वार्ड नंबर 3 में सीवरेज की समस्या को लेकर अनु इंफ्रा सीवरेज प्रोजेक्ट के मैनेजर राजेश मिश्रा से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.