हाजीपुर, मार्च 9 -- गोरौल,संवाद सूत्र। नगर पंचायत गोरौल की कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने मांस मछली दुकानदारों के साथ एक बैठक आयोजित किया। बैठक में दर्जनों मांस मछली के दुकानदार उपस्थित थे। दुकानदारों को ईओ ने बताया कि आप सभी को लाइसेंस लेना होगा। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर आप लोग दुकान नहीं लगावें। जहां भी दुकान लगाते हैं,वहां साफ,सफाई पर काफी ध्यान दें जिससे गंदगी न फैले। सभी लोग सरकार के निर्देश के अनुसार ही दुकान लगायें। नगर पंचायत को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। नगर प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है,बल्कि सार्वजनिक हित में व्यवस्था लागू करना है। बैठक में विकास कुमार, सफाई जमादार दीपक कुमार, राजकिशोर, बिजेंद्र कुमार, पिंटू कुमार सहित कई दुकानदार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.