जामताड़ा, अप्रैल 3 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से गुरुवार को ब्लड बैंक जामताड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत के कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान किया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डेत ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रक्त अधिकोष केंद्र के प्रभारी द्वारा पूर्व में कर्मियों को जागरूक किया गया था, जिसके तहत यह शिविर आयोजित किया गया। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं शिविर में नगर पंचायत के नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों ने भी भाग लिया और लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। मौके पर वार्ड पार्षद विजय राउत, दीनबंधु सिंह, आलोक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.