गिरडीह, अप्रैल 3 -- सरिया। बड़की सरैया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील मंडल समेत कई वार्ड सदस्यों ने गुरुवार को सरिया स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जनप्रतिनिधियों ने दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति, रजिस्टर संधारण, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के क्रम में कई खामियां सामने आईं। उपाध्यक्ष सुशील मंडल ने बताया कि अस्पताल में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक होम्योपैथ चिकित्सक द्वारा एलोपैथिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इसे उन्होंने टू इन वन डॉक्टर की स्थिति बताते हुए स्थानीय जनता के साथ अन्याय करार दिया। उन्हो...