प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर पंचायत पृथ्वीगंज में गुमटी में दुकान चलाने वाले युवक को कुछ लोगों ने रुपये न देने पर मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही एससीएसटी के केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। देहात कोतवाली के भगेसरा निवासी दुकानदार अमन गुप्ता नगर पंचायत पृथ्वीगंज में गुमटी में दुकान चलाता है। वह 9 अप्रैल को फल खरीद रहा था। आरोप है कि तभी तीन लोग पहुंचे और उसे एक माह से रुपये न देने को लेकर धमकाने लगे। बोले कि रुपये न देने पर उसे और उसके परिवार को एससीएसटी एक्ट में फंसा देंगे। पीड़ित के एसपी से गुहार लगाने के बाद सुरेंद्र सरोज उर्फ नागा, नौरंगी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय सरोज के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.