आजमगढ़, मार्च 13 -- फूलपुर। नगर पंचायत फूलपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड के बिंद समाज के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर पोखरी पर मिट्टी गिराकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी से शिकायत की है। चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड के निवासी हजारी, राजाराम, राकेश बिंद आदि ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए उनके नाम से पोखरी का रजिस्टर्ड पट्टा है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जबरन पोखरी को पाटने की कोशिश की जा रही है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष रामआशीष बरनवाल ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। पोखरी का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.