रांची, मार्च 1 -- शुभम किशोर रांची। रांची नगर निगम चुनाव के नतीजों ने इस बार शहर की सरकार की एक दिलचस्प तस्वीर सबसे सामने पेश की है। निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्डों से चुनकर आए पार्षदों की शैक्षणिक योग्यता नन-मैट्रिक से लेकर स्नातकोत्तर और एमफिल तक फैली हुई है। उम्र के लिहाज से भी सदन में युवाओं और अनुभवी चेहरों का संतुलित मिश्रण देखने को मिल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि तजुर्बे की 'सीनियरिटी' और युवा 'डिग्री' मिलकर शहर की सरकार तो चलाएगी ही विकास कार्य को तेजी और बिना रुकावट के पूरा कराएगी। आप भी जानें कौन कितना पढ़ा-लिखा शैक्षणिक योग्यता में वार्ड 14 की अंजू देवी एमफिल डिग्री के साथ सबसे अधिक शिक्षित पार्षदों में शामिल हैं। वार्ड 41 की नीलम चौधरी एमएससी, वार्ड 11 की आलिया नाज एमए और वार्ड 48 के अमित मिंज स्नातकोत्तर डिग्रीधारी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.