बोकारो, जनवरी 28 -- बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर मांग किया है कि मंगलम भवन के किराए को नन एक्स कर्मचारियों के लिए आधा किया जाय। बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से रसियन क्लब को अनुरक्षित कर मंगलम भवन के रुप में नगरवासियों के लिए खोला गया है। साथ ही मंगलम भवन को किराया पर देने पर सर्कुलर भी जारी किया गया है। बोकारो इस्पात संयंत्र में नियमित कार्मिकों का दो वेतनभोगी वर्ग है। पहला वर्ग अधिकारी तथा दूसरा गैर कार्यपालक कर्मचारियों का है। अधिकारी और कर्मचारी वर्ग के औसतन वेतन का अनुपात 2.5:1 है । अर्थात अधिकारी वर्ग का औसत वेतन कर्मचारियों से ढ़ाई गुणा अधिक है। इस क्लब की बुकिंग दर अधिकारी व कर्मचारी के लिए एक समान रखना कही से भी न्यायसंगत नहीं है। चाहे वह अधिकारी कर्मचारी के बीच आर्थिक समानता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.