औरैया, अगस्त 25 -- रक्षाबंधन को लेकर कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ एवं राखी सजाओ प्रतियोगिता हुई। जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन और अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों के हाथों से तैयार राखियां देश की सीमाओं पर तैनात जवानों और अर्धसैनिक बलों को भेजी जाएंगी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अलग-अलग डिजाइन की राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। विद्यार्थियों की बनाई राखियां जवानों को भेजने से बच्चों में सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- कार्मेल उवि के विद्यार्थियों ने जवानों को भेजी राखी विद्यालय प्रबं...