औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीबीआरपी अकादमी, दिबियापुर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इस दौरान बच्चों ने धरती संरक्षण, पेड़ों के महत्व, मृदा व वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। पोस्टर, भाषण और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने बताया कि बढ़ता प्रदूषण पृथ्वी के लिए खतरा बनता जा रहा है और इसे रोकना सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.