नन्हे हाथी को बचाने के लिए नदी में कूदा हाथियों का झुंड, बहाव में फंसे; फिर ऐसे हुआ रेस्क्यू
संवाददाता, अगस्त 26 -- बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मंगलवार सुबह हाथियों के झुंड का अद्भुत मातृत्व और संरक्षण भाव देखने को मिला। ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में एक हाथी का बच्चा फंसकर बैराज की ओर बहने लगा। उसे बचाने के लिए झुंड के वयस्क हाथी भी नदी में उतर गए। देखते ही देखते कई हाथी तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहते हुए चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज की ओर बढ़ने लगे।नन्हे हाथी को बचाने नदी में उतरा हाथी का कुनबा बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गेरुआ क्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान एक नन्हा हाथी कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में फंस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह संभल नहीं सका और बैराज की दिशा में बहने लगा। बच्चे को संकट में देखकर झुंड के वयस्क हाथी उसे बचाने के लिए एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.