मैनपुरी, अप्रैल 19 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत जनपद के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में बाल स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं एकत्रीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष शिविर में कक्षा 6 से 9 तक के चयनित छात्र स्वयंसेवकों ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ क्षेत्र पर्यावरण प्रमुख रणवीर द्वारा किया गया। पूरे दिन चले इस प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। विभिन्न सत्रों के माध्यम से बालकों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना के गुणों से ओत-प्रोत किया गया। शिविर के दौरान बौद्धिक विमर्श के साथ-साथ खेल-कूद और शारीरिक व्यायाम की गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.