वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नन्हें रोबोट ने चार दशक पुरानी पेयजल पाइप की सेहत कुछ मिनटों में ही दिखा दी। चंदुआ छित्तूपुर में गुरुवार को रोबोट एंडोबोट को पाइप में डाला गया और स्क्रीन पर पाइप के अंदर की तस्वीरों को देखा गया। रोबोट ने पाइप के अंदरूनी हिस्सों के वीडियो भी बनाए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एंडोबोट से मिली तस्वीरों का आकलन करके पाइप की सेहत का पता किया जा सकता है। इससे लीकेज का पॉइंट पता करना आसान होगा। महज 20 मिलीमीटर आकार के इस रोबोट पर कैमरे लगे हैं, जो 360 डिग्री पर घूम सकते हैं। स्क्रीन पर जल निगम, जलकल विभाग के अधिकारियों ने पाइप के अंदर की स्थिति देखी। स्टार्टअप कंपनी सॉलिनेस के विशेषज्ञों से अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के रोबोट के प्रयोगों, अन्य शहरों में हुए कार्यों की जानकारी ली। इस क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.