नन्हे रुद्रभान ने रचा कीर्तिमान, जुबां पर रटे हैं सौरमंडल के ग्रह
मेरठ, मई 13 -- सरधना क्षेत्र के गांव कुशावली के चार वर्षीय मासूम रूद्रभान राणा ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। कम उम्र में रूद्रभान ने एक मिनट पांच सेकेंड में सौरमंडल के ग्रहों की सही पहचान कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिला है। कुशावली निवासी रूद्रभान राणा धन सिंह राणा के पौत्र एवं रंजीत सिंह राणा के पुत्र हैं। उनके पिता नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में कंसल्टेंट हैं, जबकि उनकी माता ज्योति सिंह पूर्व इंजीनियर हैं। ज्योति सिंह ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से शिक्षण कार्य से जुड़ी हैं ताकि बेटे की शिक्षा और प्रतिभा को बेहतर दिशा दे सकें। उन्होंने बताया कि रूद्रभान फोटो और वीडियो देखकर सौरमंडल के आठों ग्रहों की पहचान करने के साथ उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.