अमरोहा, मार्च 8 -- नगर के सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शुक्रवार को वेस्ट मटेरियल (बेकार सामग्री) का उपयोग कर आकर्षक परिधान, सजावटी सामान और रंग-बिरंगी वस्तुएं तैयार कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था। विद्यालय प्रबंधक गोपाल कृष्ण सक्सेना तथा प्रधानाचार्या डॉ.सौम्या बनर्जी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रंगारंग गतिविधियों के माध्यम से होली का पर्व मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.