देहरादून, मई 4 -- प्रदीप कुमार गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हैप्पी सोल डेंटल क्लिनिक की ओर से चकराता रोड स्थित कैंपस में वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो समूहों में हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया, सभी प्रतिभागियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। दून के प्रमुख स्कूलों के उप-प्रधानाचार्य व समन्वयकों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका मीनू गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ उनके आत्मविश्वास को सशक्त करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.