हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं छात्रों ने बोर्ड डेकोरेशन और वेस्ट मटेरियल से सुंदर कलाकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। संचालन भवेश पांडे ने किया, जबकि युक्ति भंडारी, विभोर मेहता ने भाषणों से सबको जागरूक किया। प्रधानाचार्या विभा शर्मा, निदेशक मोहित शर्मा ने जल संरक्षण और प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग पर जोर देते हुए बच्चों को जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका दीक्षा बिष्ट, मनीषा, सुनीता, कल्पना, कविता नेगी, नीलम मेहरा, हेमा दानू, सोनी, प्रभा राणा, युक्ता, शिवानी, सीमा पांडे, मुन्नी जीना, पायल पांडे, पल्लवी पांडे, नीमा प...