नन्हे निशानेबाज अशमित ने जीता रजत, रुड़की का बढ़ाया मान
रुडकी, अगस्त 10 -- दून में दो से आठ अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के नन्हे निशानेबाज अशमित सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-12 वर्ग की एन-125, 10 मीटर एयर पिस्टल मेन सिटिंग टीम स्पर्धा में अशमित ने टीम को दूसरा स्थान दिलाया। उनकी उपलब्धि से परिवार और शहर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में अशमित ने 197 अंक का शानदार स्कोर हासिल किया। उन्होंने पहले राउंड में 97 और दूसरे राउंड में पूरे 100 अंक अर्जित किए। इसके बाद टीम स्पर्धा में अशमित ने अधिराज चौधरी और अथर्व के साथ मिलकर कुल 590 अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नोजगे के छात्रों ने जीते 10 पदक शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.