रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने झारखंड के नन्हे तैराक ईशांक सिंह के रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। झारखंड के ईशांक सिंह ने पाक स्ट्रेट की 29 किमी की दूरी मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ईशांक ने महज 7 वर्ष की उम्र में भारत और श्रीलंका के बीच करीब 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य पार कर एक नया इतिहास रचा है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की धरती के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह भी पढ़ें- रांची के लाल ने किया कमाल! 10 घंटे लगातार तैरकर नाप दी दो देशों के बीच की दूरी; ईशांक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इतनी कम उम्र में इस तरह की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करना असाधारण प्रत...