हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। विद्यालय में 'विद्यारम्भ संस्कार समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक फादर जोर्ज पॉल व प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा व मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से फादर सन्तोष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिव्य ज्योति को प्रज्वलित करके हुआ। इसके पश्चात विभिन्न धर्मों से पाठ हुआ। नन्हे छात्र छात्राओं द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। नर्सरी टुलिप, नर्सरी लिली, नर्सरी डेसी, एल के जी डहेलिया के नन्हे बच्चों को अ और ए को विहिन्त कर विद्यारम्भ संस्कार कराया गया। कक्षा चतुर्थ व पंचम के छात्र-छात्राओं की शानदार नृत्य की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य की प्रस्तुति की गई। प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा ने अपने संदेश ...