नन्हे चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कोक्लियर इम्प्लांट के जरिये सुन सकेंगे
हरदोई, मई 15 -- हरदोई। मूक-बधिर बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग एवं एडवांस कोक्लियर इम्प्लांट सेंटर लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में नयागांव मुबारकपुर स्थित 100 शैय्या चिकित्सालय में कैम्प का आयोजन किया गया। 27 मूक-बधिर बच्चों का विशेषज्ञ टीम ने परीक्षण किया। नौ बच्चों को कोक्लियर इंप्लांट हेतु उपयुक्त पाया गया। इनका शीघ्र ही लखनऊ में निःशुल्क कोक्लियर इंप्लांट कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कैंप मूक-बधिर बच्चों के जीवन में नई रोशनी और नई आवाज़ देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जन्म से सुनने एवं बोलने में असमर्थ बच्चों की समय रहते जांच अवश्य कराएं, जिससे उनका ससमय उपचार संभव हो सके। नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह, प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.